फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी में घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। ब्यास सेवा के लिए पंजाब गई एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोर घर का सामान, नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। रायपुररानी की माया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जून को घर का ताला लगाकर सेवा कार्य के लिए ब्यास पंजाब गई हुई थी। 29 जून को लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 15,000 रुपये नकद, चांदी की पाजेब, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर आदि चोरी कर फरार हो गए। रायपुररानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें