पंचकूला। सेक्टर-27 और 28 में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पानी निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम के होल में कूड़ा करकट भरा होने के कारण बंद पड़े हुए हैं। हल्की बरसात में ही पानी सड़कों पर फैल जाता है। जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर चलते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा नहीं होता कि पानी कितना गहरा है। इससे वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सेक्टर के लोगों की मांग है कि इन ड्रेनेज की सफाई करवाई जाए। इससे बरसात के मौसम में सेक्टर के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद