फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: केमिस्ट की दुकान की दीवार तोड़कर घुसे चोर, नकदी-दवाएं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुवनेश्वरी मेडिकोज में 25 से 30 हजार रुपये की नकदी गायब, लैपटॉप तोड़ा सीन ऑफ क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

रविवार रात वारदात, सोमवार सुबह दुकान खोलने पर पता चला पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात चोरों ने भुवनेश्वरी मेडिकोज की पिछली दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और काउंटर की दराजों से करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी, दवाइयां और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोर दुकान में रखा लैपटॉप अपने साथ नहीं ले गए, बल्कि उसे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात का पता सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चला।
रायपुररानी निवासी दुकान संचालक अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 सितंबर की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो काउंटर की दराजें खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया था।
विज्ञापन

संचालक के अनुसार चोर दुकान से जरूरी कागजात और दवाएं ले गए। काउंटर से करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। वहीं दुकान में रखा लैपटॉप चोरी करने के बजाय उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। डायल-112 की ईआरवी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी दुकान के पिछले हिस्से समेत घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकान संचालक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें