फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये, लैपटॉप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार का शीशा तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये और लैपटॉप उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंकज गुप्ता निवासी सेक्टर-11 ने बताया कि उनके भाई कमल प्रकाश मित्तल की मां मनसा इंटरप्राइजेज के नाम से नजदीक समाधि गेट मनीमाजरा में होल सेल जनरल स्टोर की दुकान है। 26 फरवरी को रात 9.30 बजे दुकान बंद करके अपनी कार से अपनी ससुराल बुढनपुर सेेक्टर-16 पहुंचे। उन्होंने अपनी कार को गली में रामा ज्वैलर्स की दुकान के सामने गली में खड़ी करके घर के अंदर ले गए। पांच मिनट बाद जब वे वापस आए तो उन्होंने देखा की कार का ड्राइवर की सीट का शीशा टूटा हुआ है। गाड़ी में रखा उनका बैग नहीं मिला। जिस बैग के अंदर लैपटॉप मार्का लिनोवो और तीन लाख रुपये रखे थे। चोरों ने बैग और कैश उड़ा दिए। उन्होंने सेक्टर-14 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस की तरफ से रास्ते में लगे लोगों के घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जल्द ही आरोपी को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें