पिंजौर। अब्दुल्लापुर कॉलोनी में एक मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। चोर दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ और पहली मंजिल पर स्थित कमरे का ताला ईंट से तोड़ दिया। मकान मालिक अजय सोनी की शिकायत के अनुसार, चोर करीब 20 मिनट तक घर के अंदर रहा। पहली मंजिल पर चोरी में असफल रहने के बाद उसने ग्राउंड फ्लोर के दरवाजे को भी चेक किया, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद