कालका। 11 केवी बिटना और भारत नगर फीडर पर जरूरी मरम्मत कार्य के चलते वीरवार को कालका के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यूएचबीवीएन कालका के उपमंडल अधिकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी बिटना फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इसके चलते रामसर, बिटना, सभी टिपरा गांवों, टिपरा-कांगूवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 11 केवी भारत नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान भारत नगर, सभी टगरा गांवों, आजाद कॉलोनी, ब्रॉडगेज, प्रीत नगर, बंगाला बस्ती, भारत नगर-कांगूवाला, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।