चंडीगढ़। पंजाब के सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। गर्मी के मौसम के कारण शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को यह आदेश जारी किया गया है ।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद यह ऑर्डर जारी किया गया है। इससे पहले सभी स्कूलों में गर्मी के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि विद्यार्थी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।