फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 3 जून को नहीं होगी मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के 23 जिलों में 3 जून को अब मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट नहीं होगा। पंजाब सरकार के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते ऑपरेशन शील्ड का फिलहाल आयोजन न करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए नई तारीख जल्द तय की जाएगी। इस मॉक ड्रिल के लिए दो बार बदलाव किया गया है। पहले वीरवार 29 मई को भी आयोजन का फैसला लिया गया था, लेकिन सिविल डिफेंस के स्टाफ की व्यस्तता के चलते 3 जून की तारीख निर्धारित की गई है, लेकिन अब उसे भी ड्रॉप कर दिया गया है।
पंजाब सिविल डिफेंस के स्पेशल डीजीपी संजीव कालड़ा ने बताया कि सिविल डिफेंस के स्टाफ का प्रशिक्षण चल रहा है, जिस कारण मॉक ड्रिल न करने को लेकर केंद्र सरकार को इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। बता दें कि ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास के लिए यह मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया है, जिसके तहत ब्लैक आउट होना के साथ ही सायरन भी बचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल के जरिये आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया जाना है। स्वास्थ्य और अग्निशमन समेत अन्य विभागों की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। पहले बॉर्डर के छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में ही यह मॉक ड्रिल करने की चर्चा की थी, लेकिन अब सभी 23 जिलों में इसके आयोजन की तैयारी थी। इसमें सभी विभागों के बीच समन्वय की जांच करनी है। इसी तरह हॉटलाइन को चेक किया जाना कि वह सही रूप से काम कर रही है। वायु सेना की तरफ से किसी भी तरह के हमले के समय इसी हॉटलाइन पर अलर्ट दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें