फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में इस साल नहीं होंगी खेडां वतन पंजाब दीयां, सरकार ने लिया फैसला, क्या है वजह?

Sun, 16 Nov 2025 02:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

पंजाब में इस साल खेडां वतन पंजाब दीयां नहीं होंगी। सरकार ने प्रदेश में बाढ़ से तबाही के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
खेल में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में इस साल खेडां वतन पंजाब दीयां नहीं होंगी। सरकार ने प्रदेश में बाढ़ से तबाही के बाद यह फैसला लिया है। खेल विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सितंबर माह में इसका आयोजन शुरू होना था लेकिन बाढ़ के चलते उसे स्थगित कर दिया गया था। बाढ़ के कारण निचले स्तर के मुकाबले नहीं हो पाए हैं। यही कारण है कि अब राज्य स्तर पर ही खेडां वतन पंजाब दीयां का आयोजन न करवाने का फैसला लिया गया है।

4 से 13 सितंबर तक खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थी। इसमें एथलेटिक्स, लंबी कूद, शॉटपुट, कबड्डी (राष्ट्रीय शैली) और (सर्कल शैली), खो-खो, वॉलीबॉल स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खेडां पंजाब दीयां एक प्रमुख राज्यव्यापी खेल महोत्सव है जिसका उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना और सभी उम्र के निवासियों के बीच निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें