पंचकूला। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... एक जनवरी 2025 से भारतीय रेलवे ट्रेनों की समयसारिणी में बदलाव करने जा रहा है। 31 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे के बाद यह समयसारिणी लागू हो जाएगी।
पिछले साल से नई दिल्ली से चंडीगढ़, नई दिल्ली से लुधियाना, राजपुरा से बठिंडा, सरहिंद से नंगलडैम, अंबाला से सहारनपुर आदि सेक्शन में चलने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। इनमें सिर्फ शताब्दी एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब 110 किमी प्रति घंटा की जगह 130 किमी की स्पीड से दौड़ रही हैं।
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप