फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि सुपोषण को लेकर प्रदेश में 425 जगह होगा भूमि पूजन

विज्ञापन
कृषि को लेकर प्रांत स्तरीय प्रेस वार्ता मे बातचीत करते कृषि परिवार के संयोजक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही कई संस्थाओं द्वारा 13 अप्रैल से शुरू किए जा रहे राष्ट्रव्यापी भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान के तहत 10 से 30 मई तक 425 जगह भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर ओमपाल ने दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से खेतों की मिट्टी इकट्ठी कर 425 स्थानों पर भूमि पूजन किया जाएगा। जमीन के सुपोषण एवं संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने तक चलने वाला यह व्यापक अभियान 24 जुलाई को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान चार साल से किए जा रहे व्यापक विचार-विमर्श के बाद शुरू किया जा रहा है। किसानों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों ने गहन विचार-विमर्श के बाद इस जन अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी का निर्वहन 33 धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के कंधे पर होगा। प्रेस कांफ्रेंस में वेस्ट आर्गेनिक राज कुमार आर्य ने बताया कि 13 अप्रैल दिन मंगलवार से देशभर में भूमि पूजन के कार्यक्रमों में जमीन के सुपोषण के बारे में संकल्प लिया जाएगा।
यह अभियान गांव के साथ-साथ शहरों में चलेगा। अभियान के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा और साथ में भूमि सुपोषण की विभिन्न पद्धतियों के बारे में आम लोगों को भी जानकारी दी जाएगी। अभियान में गायत्री परिसर, पतंजलि योगपीठ, राम किशन मिशन, इस्कॉन श्री सिद्ध गिरि पीठ, ईशा फाउंडेशन, श्री रामचंद्र मिशन, जीयर ट्रस्ट, दारूल संगम, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, सरकार भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, दीनदयाल शोध संस्थान, विद्या भारती, विश्व हिंदू परिषद, गो-विज्ञान अनुसंधान केंद्र, कृषि प्रयोग परिसर, एक लव्य फाउंडेशन, गंगा सेवा समिति और यूथ कार नेशन आदि संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें