फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में लगा भारी ट्रैफिक जाम, छूटे वाहन चालकों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलवाने में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को पूरा दिन कालका में ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे और वाहन रेंग-रेंग कर चलने नजर आए। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहन चालकों को परेशानी हुई और जाम में फंसे रहने के कारण उनके पसीने छूटते नजर आए।
विज्ञापन



लगी रही वाहनाें की लंबी कतार

बता दें कि स्कूलों की तीन दिन की छुट्टी होने के कारण भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक सड़क से हिमाचल की ओर कूच करते दिखाई दे रहे थे। वहीं, शनिवार के दिन प्राचीन श्री काली माता मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इसके चलते कालका के मुख्य मार्गों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।

रामबाग और रेलवे रोड व गलियों में घुसे वाहन


शहर की मुख्य सड़क पर जाम लगने के कारण वाहन चालक रेलवे रोड, रामबाग रोड और गलियों से भी वाहन निकालते नजर आए, इस कारण यहां भी दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रही। देर शाम तक कालका मिल से लेकर कालका-परवाणु बैरियर तक वाहनों की कतार नजर आई और ट्रैफिक कछुए की चाल चलता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें