फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण की भरमार, पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी कस्बे की सड़कें आजकल यातायात का मार्ग कम और जानलेवा जाम का अड्डा अधिक बन गई हैं। फुटपाथों और सड़कों पर पसरा अवैध अतिक्रमण न केवल ट्रैफिक बाधित कर रहा है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बन चुका है। हर मोड़ पर लगने वाला जाम अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कठिन बना रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड, मुख्य बाजार, त्रिलोकपुर चौक और स्कूल के बाहर तक फैले अतिक्रमण के कारण राहगीरों को चलने तक की जगह नहीं मिल रही। दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है, जबकि सड़कें अस्थायी पार्किंग स्थल बन चुकी हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि कभी भी कोई भी व्यक्ति सड़क पर गाड़ी पार्क कर देता है व जाम लगा देता है। आपातकालीन स्थिति में यह संकट और भी गंभीर हो जाता है।
प्रशासन ने फरवरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, जिसमें पीडब्ल्यूडी, बीडीपीओ और पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए थे। लेकिन 48 घंटे के भीतर ही अतिक्रमण फिर से लौट आया। लोगों का आरोप है कि यह प्रशासन की महज दिखावे की कार्रवाई थी। आज तक पीडब्ल्यूडी विभाग की कोई भी कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ी। हमेशा एक दिन के लिए आते हैं और औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें