फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में 48 घंटे से नहीं आ रहा पानी, मरीज और स्टाफ झेल रहा दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से लेकर सभी वार्डों में 48 घंटे से पानी की सप्लाई बंद है। इस वजह से वार्डों में भर्ती मरीज उनके तीमारदार, अस्पताल स्टाफ और यहां आने वाले मरीजों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ उमस से लोग परेशान हैं, दूसरी तरफ उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां कई दिनों से रिपेयर वर्क चल रहा है। पहले भी पानी की दिक्कत थी लेकिन बीच में पानी आ रहा था। अब दो दिन से पाइप नई डाली जाने के कारण पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इमरजेंसी, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी वार्ड और महिला वार्ड में पाइप डाले जाने का काम चल रहा है। कई मरीज घर से पानी लेकर आ रहे हैं, वहीं कई बाहर से पानी खरीदकर पी रहे हैं। सभी वार्ड के टॉयलेट और वाश बेसिन मेंं पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।
क्या कहते हैं मरीज
वार्ड में पानी नहीं आने से हुई परेशानी
सर्जरी वार्ड में दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। मैं यहां पर तीन दिन से भर्ती हूं। पानी नहीं आने के कारण परेशानी हो रही है। पाइप लाइन डालने से पहले वार्ड को किसी सेफ जगह पर शिफ्ट करना चाहिए था। -उदित, निवासी मनीमाजरा
विज्ञापन

बॉक्स
लगातार हालात ठीक नहीं
मैं इमरजेंसी में इलाज के लिए आया हूं। पानी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
- विवेक कुमार, निवासी सेक्टर -19

कोट -
सिविल अस्पताल के वार्ड में रिपेयर वर्क चल रहा है। इस कारण पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। पाइप डालने के बाद इसे दोबारा शुरू करवा दिया जाएगा। - आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
कोट -
अस्पताल में सभी रिपेयर वर्क जल्द पूरा होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं सही तरीके से चलाई जाएंगी। अभी रिपेयर के काम का निरीक्षण किया जा रहा है। काम एक महीने के अंदर पूरा करवाया जाएगा। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें