फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आंबेडकर चौक पर 5 साल से नहीं लगीं रेड लाइट

Mon, 21 Apr 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 25 भीमराव आंबेडकर चौक।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ रहा ग्राफ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-25 और 26 को जोड़ने वाले आंबेडकर चौक पर पांच साल से ट्रैफिक लाइट नहीं है। इस कारण चौक पर रोज जाम और दुर्घटनाएं आम हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीरों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जल्द यहां रेड लाइट लगाई जाए ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके और हादसों पर रोक लगे। लोगों का कहना है कि बहुत जल्द एचएसवीपी और नगर निगम को पत्र लिखेंगे।


चौक बने पांच साल हो गए

चौक बने हुए पांच साल से अधिक समय बीत गया है। अभी तक ट्रैफिक लाइट नहीं लगी है। हर दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता है। -अनीश गुप्ता एडवोकेट, निवासी सेक्टर-26 पंचकूला
विज्ञापन


दो दिन पहले दो लोग घायल हुए थे

दो दिन पहले हमारे सामने बड़ा हादसा टला, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। -पुष्पा सिंघरोहा, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला

सभी निवासी पत्र लिखेंगे

घग्गर पास के सभी निवासी एचएसवीपी और निगम को पत्र लिखेंगे। ट्रैफिक लाइट न होने से चौक पर हादसों की संख्या बढ़ गई है। -हरविंदर चौहान, निवासी सेक्टर- 26

हर दिन दुर्घटना की खबर मिलती है

आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था न होने से हर दिन दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है। चौक से जाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। - सुनीता पाराशर, निवासी सेक्टर-24 पंचकूला
विज्ञापन

कोट
अभी ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। मैं जांच कराता हूं अगर किसी एसडीओ के पास ऐसी कोई शिकायत है तो उसे संज्ञान में लाया जाएगा। - पीएमडीए एक्सईएन अरविंद, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें