फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक ही रात में कई ट्यूबवेलों से तांबे के तार और उपकरणों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। थाना रायपुररानी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में कई ट्यूबवेल से तांबे के तार व अन्य उपकरण चोरी कर लिए।
विज्ञापन




हरविन्द्र सिंह, निवासी गांव रुड़की, थाना रायपुररानी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनकी जमीन पर स्थित ट्यूबवेल से एक मोटर पंप चोरी कर लिया। यह पंप पानी की बौछार के लिए ट्यूबवेल के पास लगाया गया था, जिसकी कीमत लगभग साढ़े पांच हजार रुपये थी। हरविन्द्र सिंह के अनुसार, यह चोरी 17 और 18 दिसंबर की रात को हुई।
इसके अलावा, चोरों ने गांव के हाकम सिंह, कंवरदीप सिंह, श्याम सिंह, और जयसिंह के ट्यूबवेल से तांबे के तार चोरी कर लिए। रघुबीर सिंह और रणबीर सिंह के ट्यूबवेल से भी तांबे के तार चोरी किए गए हैं। इन घटनाओं से गांव में हड़कंप मच गया है और किसानों व ग्रामीणों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरविन्द्र सिंह ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इस चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह जे बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें