फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव भगवानपुर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में गोल्डी ने बताया कि उनका परिवार किसी जरूरी काम से शुक्रवार सुबह पंचकूला गया था। जैसे ही वे शाम को करीब 4 बजे घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और पेटी, अलमारी आदि का सामान बिखरा पड़ा था। तभी उन्होंने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, महिला गोल्डी व उसके पति गुरदेव सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें