फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, छह वारदातों का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चोरी की छह वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात किलो चांदी के जेवर, लैपटॉप, महंगी साइकिल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान राहुल इंदिरा काॅलोनी पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
सेक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को सेक्टर-12 निवासी जतिन चड्ढा ने दी शिकायत में बताया कि जब वे सेक्टर-11 की मंदिर में पूजा कर रहे थे तब चोर ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उसके बाद आरोपी को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान वारदातों का हुआ खुलासा
आरोपी से रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पंचकूला के अलग-अलग स्थानों से छह चोरी की वारदातों को कबूल किया। आरोपी ने सेक्टर-16 स्थित मोहनलाल के घर से जेवर से भरा बैग चोरी किया था। बैग में 7 किलो 900 ग्राम चांदी के जेवर थे। शिकायतकर्ता मथुरा से अपने भाई के घर आए हुए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपी ने सेक्टर-10 स्थित एक बैंक के गार्ड की साइकिल चोरी की थी। साइकिल चोरी का मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज है। आरोपी के पास से चोरी की तीन स्पोर्ट्स साइकिल, एक लैपटॉप, जेवर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें