फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मांगों काे लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा कालका के सफाई कर्मचारी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रधान लाखन, सचिव जितेंद्र, सचिव मदनपाल, पिंजौर प्रधान सुनील कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सफाई कर्मियों के प्रधान ने बताया कि कालका-पिंजौर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बार हड़ताल कर चुके हैं।
हर बार प्रशासन की तरफ से झूठे आश्वासन देखकर उनको टाल दिया जाता है। आलम यह है कि प्रशासन की तानाशाही के कारण कर्मचारी बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं। सभी सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अब सभी सफाई कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाने को विवश हो गए हैं। इसी के चलते सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि वीरवार और शुक्रवार को सफाई कर्मचारी अपने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करेंगे और यदि फिर भी समस्या का कोई हल नहीं निकला तो 12 फरवरी को सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार और शुक्रवार को झाड़ू हाथ में लेकर नारेबाजी की गई थी, इसका कोई असर नही हुआ तो सोमवार को हड़ताल करनी पड़ी। उनकी मुख्य मांगें 15 दिन का कटा हुआ वेतन वापस दिलवाने, 10 माह का तेल साबुन दिलवाने, समान काम समान वेतन का एरियर देने, कर्मचारियों के ईपीएफ की केवाईसी करने और रुका पीएफ जमा करवाने, तीन साल से कर्मचारियों की वर्दी-जूता नहीं मिला है। उसके पैसे उनके अकाउंट में डलवाने और वर्दी धुलाई भत्ता भी देना प्रमुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें