फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक को घर से बाहर बुलाकर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पिंजौर के इसार नगर निवासी युवक पर सोमवार रात को गलतफहमी में चार लड़कों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान जोगिंद्र इसार नगर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जोगिंद्र ने बताया कि वह सोमवार रात को अपने घर पर था। उसी दौरान चार लड़के उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया।
विज्ञापन

जैसे ही जोगिंद्र बाहर आया तो आरोपियों ने उसके सिर और हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर घायल के परिजन बाहर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। उसके तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जोगिंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर किसी ने कुछ पोस्ट किया था। आरोपियों को लगा जोगिंद्र ने पोस्ट किया है। इसलिए आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें