फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में विकास का पहिया तेजी से घूमे, इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। यह बहुत अच्छा अवसर है जब एक साथ मिलकर देशभर के मेयर अपने शहरों के विकास के लिए चर्चा कर रहे हैं। शहरों में विकास की गति को तेज करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यह बात सोमवार को ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में शिरकत करने आए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कही। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल द्वारा चौखी ढाणी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने राज्यपाल का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। कुलभूषण गोयल ने राज्यपाल को बताया कि देशभर से लगभग 55 मेयर पंचकूला में भाग लेने आए और काफी अच्छी चर्चा हुई। इस अवसर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, विधायक शक्तिरानी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि नगर निगम को शहर की सरकार भी कहा जाता है। शहर की सरकार के पास अधिकार भी होने चाहिए ताकि लोगों के हित में काम हो सके जहां जो कमियां हैं उनको सिस्टम के साथ बदला जा सकता है।
सोनीपत के मेयर बोले- विकास को गति को मिले पॉवर बढ़े
सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा में नगर निगमों की संख्या बढ़ी है, निश्चित तौर पर निगमों के अधिकार भी बढ़े हैं। नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति मिल जाए, इसलिए नगर निगम के मेयर पाॅवर्स और बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि सभी मेयर की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का इंप्लीमेंट करने के लिए धरातल पर लाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से सक्षम है। मेयरों को अधिकार हैं या उनके सशक्तिकरण पर भी बात हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली के मेयर उमेश गौतम ने कहा कि देश में महापौरों का जो चुनाव है, वह अलग-अलग स्टेट में अलग-अलग तरीके से होते हैं। जिस तरह से 74वां संशोधन लागू करना सभी स्टेटस की जिम्मेदारी है, कुछ राज्य में आंशिक लागू कर दिया है तो कुछ ने किया ही नहीं है। इसे एक तरीके से लागू होना चाहिए जिससे पूरे देश में एक समान कानून चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें