फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में बढ़ती स्नैचिंग-चोरी की वारदातों पर नजर रखेगी तीसरी आंख, मजबूत होंगे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में स्नैचिंग और चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के फाइनेंस और कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में 489.69 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें शहर के आने और जाने वाले रास्तों के साथ पंचकूला सेक्टर 9, 10 और 15 की मार्केट के लिए 244.80 लाख और सेक्टर 6, 7 और 8 में डिवीजन नंबर एक में 244 .89 लाख रुपये के सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। इस बैठक में कुल 297 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

वीरवार को महापौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जहां 19 करोड़ 38 लाख रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी गई। वहीं करीब 278 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने की मंजूरी के लिए डायरेक्टर शहरी निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
एमडीसी-5 में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए बनेगा आउट साइड पाथ
महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इस बैठक में मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 के वार्ड नंबर-2 में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए आउटर साइड पाथ बनाया जाएगा। इसके लिए 71.60 लाख रुपये, वार्ड नंबर 1 से 5, 8 से 11 एवं 13 के लिए जिम के उपकरण खरीदने के लिए 94.85 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक केंद्रों एवं ग्रामीण इलाकों के एंट्री पॉइंट पर मोनो कलर एलईडी लाइट्स लगाने के लिए 81.35 लाख रुपये, शहर में विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में डिवीजन नंबर एक नगर निगम के अंतर्गत एयर कंडीशन लगाने के लिए 88.67 लाख रुपये, बागवानी एवं इलेक्ट्रिकल शाखा के लिए विभिन्न मशीनरी खरीदने के लिए 168.4 लाख रुपये, शहर के सामुदायिक केंद्रों में सप्लाई इंस्टालेशन टेस्टिंग और कमिशनिंग आफ आईपी सीसीटीवी कैमरा सर्विलांसिंग के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपये, पंचकूला सेक्टर-11 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये, वार्ड नंबर-1 से लेकर 20 तक बेंच रखने के लिए 68.06 लख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं, सेक्टर-14 एसीओ नंबर 201 से 275 तक मुख्य बाजार के पीछे वाले हिस्से में सख्त स्टैंडिंग की व्यवस्था के लिए 51.27 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में नगर निगम पंचकूला की ओर से अधिकारियों के लिए रेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर 65 करोड़ रुपये के लागत आने का अनुमान दर्शाया गया है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेग्रिगेशन और ट्रांसपोर्टेशन पर खर्चेंगे 78 करोड़
गांव सकेतड़ी के वार्ड नंबर 1 में नगर निगम की ओर से मल्टीपर्पज हाल लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम के निर्माण का भी प्रस्ताव पेश किया गया है, इस पर 100 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान बताया गया है। इन दोनों प्रस्ताव को डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज के पास भेज दिया गया है। इसके अलावा शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेग्रिगेशन और ट्रांसपोर्टेशन के लिए सात वर्ष का टेंडर अलॉट करने के लिए 78 करोड़ रुपये और कूड़े की प्रोसेसिंग के लिए 10 वर्ष का टेंडर 35 करोड़ रुपये का लगाने का भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, इस दोनों को भी डायरेक्टर के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें