फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब सरकार आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की करेगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की तलाश कर रहे लोगों के पास अच्छा मौका है, क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से 14 जिलों में 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों की ई-नीलामी की जा रही है। नीलामी के तहत इच्छुक लोग 6 सितंबर से बोली लगा सकेंगे, जबकि 16 सितंबर दोपहर 1 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी। विभाग के अनुसार अलॉटमेंट पर सफल बोलीदाता को 10 प्रतिशत फीस जमा करवानी होगी, जबकि पजेशन पर उसे 25 प्रतिशत फीस देनी होगी। विभाग ने साफ किया है कि ई-नीलामी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। जानकारी के अनुसार विभाग की तरफ से मोहाली में 1242 करोड़, बठिंडा 82, लुधियाना 170, जालंधर 250 और पटियाला 175 करोड़ रुपये की व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग और आवासीय संपत्तियों की नीलामी की जा रही है। इसी तरह नीलामी में बाकी जिलों की संपत्ति को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

संपत्तियों की ई-नीलामी नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा विभाग के पोर्टल में सुरक्षा खामियों को उजागर करने के एक साल बाद की जा रही है। यही कारण है कि मुख्य सचिव ने विभाग को आगे बढ़ने से पहले इसमें सुधार के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें