फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूटी सड़क की मोटाई दस एमएम कम मिली, टीम ने सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रैली चौक की टूटी मास्टिक एस्फॉल्ट सड़क की जांच के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने दो माह बाद मंगलवार को सेक्टर-11/15 और 12/14 की मुआयना किया। कमेटी के एक्सईएन प्रमोद कुमार, एसडीओ रजत कुमार के अलावा पंचकूला विकास मंच के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम ने टूटी सड़क की जांच कर इसकी नाप ली। नाप में सड़क मानक के अनुसार नहीं मिली। इसमें सड़क 24 एमएम होनी चाहिए थी लेकिन यह एस्फॉल्ट सड़क 14 एमएम की ही मिली। दस एमएम की मोटाई कम होने के करण सड़क समय से पहले ही टूट गई। इस पर पंचकूला विकास मंच के सदस्यों ने कहा कि यह सड़क मानक के अनुसार बनाई ही नहीं गई थी।
सैंपल के रुपये मंच को देना होगा
जांच के दौरान पंचकूला विकास मंच के सदस्य देवराज शर्मा, मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रोड लगातार टूट रही है। रोड टूटने के कारण लोगों का अवागमन बाधित है। नगर निगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार ने कहा कि सैंपल की जांच के लिए नगर निगम रुपये नहीं देगा क्योंकि ठेकेदार ने काम शुरू कराने से पहले लैब में इसकी जांच कराई है। जांच रिपोर्ट ठीक आने के बाद इस सड़क का काम किया गया है। अगर सैंपल भेजे जाएंगे तो जांच का पैसा पंचकूला विकास मंच के सदस्यों को देना होगा। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। खामियां निकलने के बाद अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट बनाई गई।
विज्ञापन


यह था मामला
दरअसल करीब 77 लाख की लागत से सेक्टर-11/15 और 12/14 रैली चौक के राउंड एबाउट पर नगर निगम ने मजबूती के लिए मास्टिक एस्फाल्ट सड़क का निर्माण करवाया था। इस सड़क की लाइफ पांच से आठ साल तक होती है, लेकिन यह सड़क महज छह माह में टूट गई। इसकी शिकायत 27 फरवरी 2024 को पंचकूला के तत्कालीन उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को पंचकूला विकास मंच ने दी। इसकी जांच की जिम्मेदारी उपायुक्त ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी थी। उपायुक्त ने 12 सितंबर को जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गगनदीप को जांच सौंपी थी। इसके लिए कमेटी बनाई गई थी। इसमें विभाग के एसडीओ और एक्सईएन सहित कई कर्मचारी शामिल किए गए थे। दूसरी तरफ मंच की शिकायत के बाद नगर निगम के महापौर ने कुलभूषण गोयल के निर्देश के बाद ठेकेदार की जमानत राशि जब्त कर ली थी। कंपनी को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया था।
विज्ञापन


कमेटी की तरफ मास्टिक एस्फॉल्ट सड़क की जांच के सैंपल लिए गए हैं। इसकी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसमें जिसकी खामी सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एक्सईएन, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें