फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नहीं रुक रहा कुत्तों का आतंक, सेक्टर-4 में महिला को घेरकर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 के निवासी लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। यहां पर रविवार को भी एक महिला सुमन को कुत्तों ने घेरकर उनके पैर पर बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने सुमन को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। इस सेक्टर में कुत्ते रोजाना किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं और लोगों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस सेक्टर के मकान नंबर 340 से 399 के पास कुत्तों का इतना आतंक है कि लोग अपने वाहनों से भी नहीं निकल सकते। कुत्ते दो पहिया और फोर व्हीलर पर भी झपटा मार देते हैं। कई बार तो छपट्टा मारकर कुत्ते अपने नाखूनों से कार के बंपर भी निकाल देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में सुनीता गुप्ता, वोहरा, अरूण, सुदर्शन शर्मा, महेन्द्र कौर, जीडी मनोचा और अन्य ने बताया कि लावारिस कुत्तों और बंदरों दोनों के कारण लगातार हो रहे खतरे से लोग परेशान हैं। उन्होंने अपनी समस्या को लेकर 3 जून, 2025 को नगर निगम में लिखित शिकायत दी गई थी उसके बाद भी नगर निगम की और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्ते झुंड बनाकर बैठे रहते हैं, सुबह और देर शाम के समय वे पैदल चलने वालों, साइकिल सवारों और वाहनों का पीछा करते हैं, जिससे खतरनाक स्थिति पैदा होती है। बच्चों और बुजुर्गों सहित कई निवासियों ने बताया है कि उनका पीछा किया गया वे बाल-बाल बचे हैं। रात के समय उनके लगातार भौंकने से कई परिवारों को नींद पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में एक महीने से भी ज्यादा समय से बंदरों का झुंड खुलेआम घूम रहा है। वे नियमित रूप से भोजन चुराते हैं और सुखाने के लिए रखे गए कपड़े फाड़ देते हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
नगर निगम के कर्मचारियों को सेक्टर-4 में बताए गए मकानों के पास भेजकर वहां पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों को चेक करवाकर उनकी नसबंदी करने के लिए कहा जाएगा। वहां के लोगों को आ रही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें