फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वच्छता का संदेश लेकर निकले आदेश गुप्ता का मंदिर कमेटी ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदेश गुप्ता निवासी मुंबई एक बेहद खास यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्थाओं को महसूस करना है, बल्कि स्वच्छ भारत-स्वच्छ रोड के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के 36वें दिन आदेश गुप्ता रायपुररानी पहुंचे, जहां उनका प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के सदस्य तरसेम लाल गुप्ता, धर्मपाल बारी, जोगिंदर सैनी, चरणजीत, राकेश बंसल, ललित मोहन, प्रवेश धानक, सतीश ने बताया कि आदेश गुप्ता का यह कदम न केवल धार्मिक यात्रा है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर एक अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें