फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बठिंडा में ब्लास्ट की जांच करने पहुंची टीम, फिर हुआ धमाका

Sun, 14 Sep 2025 09:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा।
गांव जीदा में बीते दिनों एक घर में हुए दो विस्फोट के मामले की जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता रविवार को विस्फोटक सामग्री समेट रहा था। इसी दौरान एक बार फिर विस्फोट हो गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार युवक गुरप्रीत ने ऑनलाइन जो केमिकल मंगवाया था वह एलिमिनिम सेल्फईएड और नीला थोथा था जिसका उपयोग बम बनाने के लिए किया था। इस पूरे मामले में अलग-अलग एजेंसिया जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार विस्फोट में घायल गुरप्रीत का एक हाथ काटना पड़ा है। फिलहाल पिता-पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लास्ट में घायल हुए थे पिता-पुत्र
गौरतलब है कि बीते बुधवार सुबह गुरप्रीत घर में केमिकल का उपयोग कर बम बनाने की कोशिश कर रहा था तो विस्फोट हो गया था। उसके पिता ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसके बाद पिता शाम को विस्फोटक समेट रहे थे तो फिर दोबारा ब्लास्ट हो गया था जिसमें वह भी बुरी तरह घायल हाे गए थे। जांच में पता चला कि युवक पाकिस्तान के कट्टरपंथी लड़कों के वीडियो देखता था। यह वीडियो पुलिस ने युवक के फोन से बरामद की हैं। वीडियो देखकर उसे बम बनाने की सनक पैदा हुई और उसने विस्फोटक मंगवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें