फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चेहरे पर मास्क तो थे लेकिन सभी मरीज और तीमारदार एक दूसरे से सटकर खड़े थे। सिक्योरिटी तो थी, पर लोगों को समझाने वाला कोई नहीं था। अस्पताल का स्टॉफ भी किसी को हिदायत देना उचित नहीं समझ रहा था। यह हाल था कोरोना वार्ड का। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। कोरोना वार्ड में मंगलवार सुबह 10:30 बजे करीब 50 लोग टेस्ट कराने पहुंचे थे। वार्ड में करीब 25 कुर्सियां थीं। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत इसमें एक सीट छोड़कर लोगाें को बैठना होता है इसके लिए कुर्सियों पर मार्किंग भी की गई है। लेकिन मरीज और उनके तीमारदार इस सबसे अनजान सभी सीटों पर बैठे थे। बाहर धूप से बचने के लिए मरीज और तीमारदार वार्ड में ही भरे हुए थे। इसमें कुछ ऐसे भी सजग लोग थे, जो कोरोना वार्ड के बाहर ही रुके थे। साथ आए मरीज का नंबर आने के बाद ही वे अंदर जा रहे थे। अमर उजाला प्रतिनिधि ने मंगलवार सुबह कोरोना वार्ड जायजा लिया तो यह हैरान करने वाले हालात देखने को मिले।
विज्ञापन

रोजाना होते हैं दो सौ टेस्ट
पंचकूला के कोरोना वार्ड में रोजाना औसतन दो सौ टेस्ट होते हैं। इतने टेस्ट करवाने के लिए यहां करीब तीन सौ लोगों की भीड़ आती है। जिला प्रशासन के अस्पताल में टेस्ट के लिए जो व्यवस्था बनाई है, उसमें पहले मरीज का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके बाद वहीं पर टेस्ट किया जाता है। ऐसी स्थिति में लोग यहां वेटिंग में बैठे रहते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
हम तो बाहर ही खड़े हो गए
पंचकूला के अस्पताल में टेस्ट करवाने आए प्रकाश चंद ने बताया कि वह जैसे ही अस्पताल में आए तो देखा कि यहां जबरदस्त भीड़ है। ऐसे में वह घबरा गए और अपने बेटे से कहा कि उनको बाहर ले चलो। अस्पताल के सामने एक पेड़ के नीचे बैठे रहे। उनका कहना है कि यदि ऐसा हाल अस्पताल का है तो अन्य स्थानों का क्या होगा।
विज्ञापन

हमने यहां सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की है। सीटों पर बाकायदा मार्क बनाए हैं। उसके साथ ही लोगों को रोकने के लिए यहां सिक्योरिटी का स्टॉफ है। यदि ऐसा हुआ है तो हम इस मामले की जांच करवाएंगे। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें