फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंबाला जेल में बंद झपटमारों ने की थी सातवीं वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 में महिला रीता प्रभाकर से स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों को अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से सातवीं स्नैचिंग की घटना का पता चला है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम आरोपी राहुल उर्फ चेचली निवासी गांव बरसोला जींद, हाल किराएदार झुग्गी भट्टा कॉलोनी विकास नगर चंडीगढ़, अंकित निवासी सेक्टर-14 और आकाश निवासी मौलीजागरां को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस ने पूछताछ में सातवीं स्नैचिंग की वारदात का पता लगाया है। पुलिस ने बताया कि 2025 के जनवरी व फरवरी में पंचकूला के सेक्टर व अन्य एरिया में करीब 12 स्नैचिंग की वारदात हुई थीं। इनमें से छह वारदात का पता चल गया था। अब स्नैचिंग की सातवीं वारदात भी आरोपियों ने कबूल की है। आरोपी मोबाइल, पर्स, ज्वेलरी छीनकर भाग जाते थे। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने 17 फरवरी को स्नैचिंग करने वाला गैंग पकड़ा था। पुलिस ने गुप्त सूचना व सीसीटीवी की मदद से तीन युवकों को सेक्टर-16 स्थित बूढ़नपुर से गिरफ्तार किया था।
14700 रुपये की नकदी व 2 आधार कार्ड बरामद
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 में तैनात जांच अधिकारी धनीराम ने सबूत के आधार पर इनसे पूछताछ की। आरोपी सेक्टर-7 निवासी रीता प्रभाकर का पर्स छीनकर भाग गए थे। आरोपी पहले से 6 स्नैचिंग के मामलों में अंबाला जेल में बंद थे। सातवीं स्नैचिंग की वारदात होने पर जांच अधिकारी ने 3 मार्च को जिला अदालत के आदेशानुसार आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। तीनों स्नैचर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। टीम ने स्नैचिंग के मास्टरमाइंड राहुल उर्फ चेचली हाल निवासी झुग्गी भट्टा कॉलोनी विकास नगर चंडीगढ़ के ठिकाने पर रेड की। जहां ये तीनों आरोपी नशा करते थे। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने अलग अलग मामलों में छीनी गई 14700 रुपये की नकदी व 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये वारदात सुलझा चुकी पुलिस
-पहली वारदात 11 फरवरी की है, जिसमें आरोपी सेक्टर-11 के रिहायशी इलाके में महिला से कैश, मोबाइल व ज्वेलरी लेकर भाग गए थे, मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज है।
- दूसरी वारदात 16 जनवरी की है, जिसमें सेक्टर-9 मार्केट में आरोपी महिला से कैश, एटीएम व मोबाइल छीन ले गए थे। मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज है।
- तीसरी वारदात 13 फरवरी की है। सेक्टर-15 में आरोपियों ने महिला से कैश व मोबाइल फोन छीना था। यह मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है।
- चौथी वारदात 21 जनवरी की है, जिसमें सेक्टर-16 बुढ़नपुर से एक आदमी से मोबाइल फोन छीना था। मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है।
- पांचवीं घटना 3 फरवरी की है, जिसमें आरोपियों ने सेक्टर-10 में महिला से 2 मोबाइल छीने थे। मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज है
- छठी घटना में सेक्टर-17 में महिला से मोबाइल स्नैचिंग हुई थी। मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है।
- सातवीं घटना 11 फरवरी की है, जिसमें आरोपियों ने सेक्टर-7 में महिला से एटीएम व मोबाइल फोन छीना था। मामला सेक्टर-7 थाने में दर्ज है। इसी मामले में पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें