माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर में दिनभर ठंडक बनी रही। सुबह बादल छाए रहने के बाद धूप खिली, लेकिन मौसम सुहावना बना रहा।
शहर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। रविवार सुबह पांच बजे हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। इस दौरान 0.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।