फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक लाइट व चौक के अभाव में बढ़ा हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला-देहरादून रोड पर तेज रफ्तार वाहन, लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी कस्बा पंचकूला के प्रमुख स्थानों में से एक है, लेकिन सड़क सुरक्षा की समस्याओं के कारण यहां लगातार खतरा बना रहता है।
माता समलासन देवी गेट, सरकारी स्कूल के पास और छोटा त्रिलोकपुर मोड़ पर न तो कोई चौक है और न ही ट्रैफिक लाइट। पंचकूला-देहरादून रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां हादसों की आशंका बनी रहती है। लगातार बढ़ते यातायात और वाहनों की रफ्तार के चलते यह समस्या और गंभीर हो गई है।
लगभग रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। स्थानीय निवासी अरविंद वशिष्ट, अनिल राय, पवन पराशर, निखिल मंगल, रोबिन गुप्ता और कपिल का कहना है कि ट्रैफिक लाइट न होने से यातायात नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों और नेताओं ने मांग की है कि यहां नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि हादसों को कम कर कस्बे में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें