फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंगद की ललकार, हनुमान के पराक्रम से गूंजा रामलीला मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के पक्का तालाब मैदान में श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के 13वें दिन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान के संजीवनी पर्वत लाने के दृश्यों का मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रावण के दरबार में अंगद ने पैर जमाकर लंका के योद्धाओं को चुनौती दी लेकिन कोई उनका पैर नहीं हिला सका। वहीं मेघनाथ के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी की पहचान न होने पर पूरा पर्वत ही उठा लाए।
अंगद की भूमिका कणव शर्मा, मेघनाथ की अजय सूद, रावण की रोहित शर्मा हनी और हनुमान की भूमिका प्रिंस शर्मा ने निभाई। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लोगों को अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। क्लब सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें