फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते बिजली के तार बनी समस्या

Mon, 30 Sep 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरमुछल्ला स्थित डुप्लेक्स सोसाइटी में लटक रहे बिजली के तार स्कूली विद्यार्थियों के लिए खतरे का कारण बन सकते हैं। डेली इस रास्ते से चंडीगढ़ और पंचकूला के विभिन्न स्कूलों की करीब 10 से 15 बसें गुजरती है।
विज्ञापन



तकरीबन 250-300 स्कूली विद्यार्थी इस रास्ते से गुजरते है, पीरमुसल्ला के स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्कूली बसों के कारण बिजली के तार टूट चुके है।

ऐसे में बिजली के तार अक्सर नीचे गिर जाते है यदि तार बसों के उपर गिर जाते तो बड़े हादसे का सबब बन जाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत बिजली निगम से कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



कई बार बिजली के तार स्कूली बसों के कारण टूट चुके है। गनीमत रही कि तार बसों पर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विजय कुमार, निवासी पीरमुछल्ला जीरकपुर


ट्रांस्फार्मर के पास बिजली के मीटर इतने नीचे लगे हैं कि बच्चों के घर के बाहर छोड़ने में डर लगता है कि कहीं करेंट न लग जाए। कई बार शिकायत दी जा चुकी पर बिजली निगम के अधिकारी सुनते ही नहीं है।
विज्ञापन

सोनिया, निवासी पीरमुछल्ला जीरपुर


हर बार आंधी में यहां के बिजली के तार टूट जाते है। स्कूल बच्चों के लिए सबसे खतरनाक है यह रास्ता। इसके बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
 सोनम, निवासी पीरमुछल्ला जीरकपुर।


इस समस्या के निदान के लिए विधायक से लेकर बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार मिल चुके है पर समस्या का समाधान के नाम पर आश्वाशन ही मिलता है।
बरिंदर , निवासी पीरमुछल्ला जीरकपुर


लोग यह समस्या लेकर 10 से 15 बार आ चुके हैं। इसके लिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं। क्षेत्र के अपने संबंधित बिल्डर से मिलकर ही समस्या का समाधान कराएं।
इंद्रजीत सिंह जेई, बिजली निगम जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें