फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, मानवता और फर्ज की मिसाल पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। देर रात सुनसान सड़क पर घायल पड़े युवक अजय शर्मा की जान पंचकूला पुलिस की राइडर-14 टीम की तत्परता से बच गई। अजय शर्मा, जो अंबाला निवासी हैं और सेक्टर-14 में कार्यरत हैं, 27 नवंबर की रात लगभग 1:30 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से लिटिल फ्लावर स्कूल की ओर स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में हादसा होने से वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

रात का समय होने के कारण आसपास कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था। इसी दौरान सेक्टर-14 थाना की राइडर-14 टीम के सिपाही अमनदीप और एसपीओ दिलबाग सिंह गश्त के दौरान मौके से गुजरे। उन्होंने सड़क किनारे खून से लथपथ घायल युवक को देखा और तुरंत ईआरवी को सूचना दी।
महज 10 मिनट के भीतर घायल अजय शर्मा को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाकर आपातकालीन उपचार शुरू करवाया गया। टीम ने मानवता दिखाते हुए युवक का लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और स्कूटी सुरक्षित रखकर थाना में जमा करवाया। बाद में सभी सामान सही सलामत परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें