फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाइपलाइन की मरम्मत की खोदाई करते टूटी पाइपलाइन, लोग दो दिन से खरीदकर पी रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-16 के प्लॉट नंबर-780 के पास पानी की पाइपलाइन की मरम्मत करने के लिए चल रही खोदाई के दौरान शनिवार शाम पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इस वजह से सेक्टर-16 के मकान नंबर 762 से लेकर 783 तक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही बुढ़नपुर के कुछ एरिया में पीने के पानी की सप्लाई बंद रही। ऐसे में लोगों को दो दिन पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा। इसलिए लोगों को बाजार से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में एचएसवीपी के जूनियर इंजीनियर नरसिंह ने बताया कि मंगलवार को पाइपलाइन की मरम्मत के लिए नई लाइन डालने का काम शुरू किया। शनिवार शाम मकान नंबर 780 में चल रहे खोदाई के काम के दौरान पानी सप्लाई की छह इंची पाइपलाइन टूट गई। इसकी सूचना पर ट्यूबवेल बंद करने पड़े। इससे दो दिन सेक्टर-16 और बुढ़नपुर के कुछ इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। शनिवार को बरसात के कारण हरियाणा शहरी पाइपलाइन विकास प्राधिकरण की टीम को पाइपलाइन की मरम्मत करने में भी समस्या आई। लीकेज वाली जगह पर मिट्टी अधिक होने से फिसलन की स्थिति बन गई थी। इसलिए काम रोकना पड़ा था, लेकिन मंगलवार को पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।


इंजीनियरिंग विंग ने शुरू किया काम
सेक्टर-16 में पानी आपूर्ति की पाइपलाइन टूटने की वजह से दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद थी। उन्हें पानी की सप्लाई के लिए लोगों के बार-बार फोन आते रहे। एचएसवीपी से संपर्क किया तो इंजीनियरिंग विंग ने तुरंत पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया था। -सुभाष पपनेजा, सेक्टर-16 पंचकूला
विज्ञापन



बाहर से खरीद रहे पानी

दो दिन से पानी न आने के कारण लोग परेशान थे। एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग को सूचित किया तो पता चला कि पानी की पाइपलाइन टूट गई है, इसके चलते कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। मजबूरन बाहर से खरीदकर लोगों को पानी पीना पड़ रहा था। -सुखवीर निवासी बुढ़नपुर
टूटी पाइपलाइन जोड़ी है
पीने के पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण बुढ़नपुर और सेक्टर-16 के कुछ इलाके में दो दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। गर्मी इतनी है कि बिना पानी काम नहीं चल सकता। टूटी पाइपलाइन जोड़ी गई है, अभी पानी की सप्लाई नहीं आई। -रोशन लाल, निवासी बुढ़नपुर

गर्मी में बढ़ी परेशानी


सेक्टर-16 के प्लॉट में चल रही खोदाई के दौरान पानी आपूर्ति की पाइपलाइन टूटी पड़ी है। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। नहाने धोने के लिए भी पानी नहीं आ रहा है। ऐसे गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।- सुशील, निवासी बुढ़नपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें