फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देश की सेवा के जनून ने अक्षय सलारिया को बनाया सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। आईएमए देहरादून से पासिंग आउट हुए लेफ्टिनेंट अक्षय सलारिया का गांव कटारुचक्क पहुंचने पर समूह गांववासियों ने सरपंच व कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क की पत्नी उर्मिला देवी भव्य स्वागत किया। वहीं शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्यों, बलिदानी परिवारों, पूर्व सैनिकों व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजाब के पदाधिकारियों ने चेयरमैन ठाकुर दविंदर सिंह दर्शी, परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की व बलिदानी लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह अशोक चक्र के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कारपोरेटर ठाकुर विक्रम सिंह विक्कू, कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर शमशेर सिंह बिट्टू की संयुक्त अगवाई में इस सम्मान व स्वागत समारोह में शामिल होकर लेफ्टिनेंट अक्षय सलारिया को गौरव सम्मान से सम्मानित कर उसके मनोबल को बढ़ाया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट अक्षय सलारिया ने समूह गांववासियों व परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना में भर्ती होना पैसा कमाना नहीं सर्विस फॉर नेशन है इसलिए जीवन में किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए लक्ष्य बड़ा रखें और उसे पूरा करने के लिए जनून के साथ मेहनत करें कोई भी बाधा आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए रोक नहीं पाएगी। लेफ्टिनेंट अक्षय ने कहा कि आज अगर मैं इस ओहदे पर पहुंचा हूं उसके पीछे मेरे माता-पिता का संघर्ष व आशीर्वाद रहा है जिन्होंने मेरे हौंसले को परास्त नहीं होने दिया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें