फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को टीबी जांच के लिए पांच ट्रू-नॉट मशीनें मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

जांच सुविधा बढ़ने से मरीजों को मिलेगी राहत
पिछले साल 2700 और तीन माह में 550 मरीज आए सामने
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेट टीबी विंग की ओर से जिले में पांच ट्रू-नॉट मशीनें भेजी जा रही हैं। इन मशीनों से न केवल टीबी नोटिफिकेशन में तेजी आएगी, बल्कि मरीजों को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पंचकूला टीबी ऑफिसर ने बताया कि ये मशीनें कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित की जाएंगी। उम्मीद है कि सभी मशीनें इसी महीने के अंत तक पहुंच जाएंगी, जिससे ब्लॉकों के गांवों और कस्बों में भी जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

अब तक जिले में टीबी की जांच मुख्य रूप से सिविल अस्पताल में होती थी और समय-समय पर कैंप लगाकर जांच की जाती थी। नई मशीनों के आने से मरीजों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा और वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच करवा सकेंगे। इसके अलावा विशेष कैंपों में एक्स-रे के माध्यम से भी जांच जारी है।
हरियाणा स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. राजेश राजू ने बताया कि वर्ष 2025 में पंचकूला जिले में 2700 टीबी मरीज सामने आए, जबकि इस वर्ष के तीन माह में ही 550 मरीज मिल चुके हैं। मरीजों को नियमित रूप से दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन


कोट:
प्रदेश के सभी जिलों को टीबी मुक्त बनाने और जांच बढ़ाने के लिए पंचकूला में पांच ट्रू-नॉट मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पीएचसी और सीएचसी स्तर पर ही जांच संभव होगी।
-डॉ. राजेश राजू, स्टेट टीबी ऑफिसर, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें