फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति मॉडल स्कूल के प्रांगण में लगा बर्षों पुराना पीपल का पेड़ दोफाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव बतौड़ में संस्कृति मॉडल स्कूल के प्रांगण में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ सोमवार सुबह करीब 7 बजे अचानक बीच से फट गया। इससे स्कूल के आस-पास के घरों के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच लक्षमण दास ने बताया कि पीपल का पेड़ अचानक फटकर गिरा तो आसपास के लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। सरपंच ने इसकी सूचना तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल जितेन्द्र शर्मा को दी। सरपंच ने कहा कि स्कूल के बच्चे 31 मई तक छुट्टियों पर होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि स्कूल समय में विद्यार्थी कई बार इस पीपल के नीचे बैठकर पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें