फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-28 में दिन दहाड़े घर में चोरी के इरादे से घुसने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 स्थित एक घर में दिन दहाड़े चोरी करने घुसे चोरों को पड़ोसियों की वजह से फरार होना पड़ा। चोर दीवार फांदकर सेक्टर 28 स्थित एक घर में घुसे थे। सेक्टर 25 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-28 निवासी सुमित राणा ने बताया कि वे सोमवार सुबह निजी काम से गए थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ लड़के चोरी के इरादे से उनके साथ वाले प्लाट में पहुंचे। इसके बाद उनके घर में घुसने लगे। तभी उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने लड़कों को दीवार फांदते देखा तो वे उनको पकड़ने के लिए दौड़े। देखते ही देखते लड़के मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुमित ने बताया के करीब 15 दिन पहले भी उनके घर में चोरी करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में लगवाए थे। उन्होंने बताया की उनके घर में चोरी करने के लिए घुसे लड़के आसपास ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें