फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोठी के झगड़े में हत्या कर दिखाया था एक्सीडेंट, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बलटाना के सैनी विहार में कोठी को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार हत्या तक पहुंच गया। आरोपी ने साजिश के तहत स्कूटी सवार को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली और मामले को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया। जिला अदालत ने हत्या के आरोपी को उम्र कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

ये था मामला


बलटाना के सैनी विहार इलाके की एक कोठी को लेकर विवाद था। कोठी मालिक पिंकी नामक महिला ने इसे बेचा था। इसे लेकर संजीव कुमार अरोड़ा और नरिंदर मित्तल के बीच विवाद चल रहा था। 27 सितंबर 2020 को नरिंदर मित्तल अपनी स्कूटी पर पिंजौर स्थित दुकान पर जा रहा था, तभी एचएमटी चौक के पास संजीव अरोड़ा ने सफेद रंग की गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। हादसे में नरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया और पूरा मामला एक हादसा लगने लगा, लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच में ही शक हो गया। सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया और मौके से टूटे हुए वाहन के पार्ट्स बरामद किए गए। नंबर प्लेट भी टूटी हुई मिली, जिसे मृतक के बेटे सचिन ने पहचान लिया। उसने बताया कि यह नंबर संजीव अरोड़ा की गाड़ी का है जिससे उनके पिता का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया कि हादसे से पहले नंबर प्लेट ठीक थी, लेकिन हादसे के बाद वह टूटी हुई थी। यह फुटेज कोर्ट में पेश की गई। मौके से बरामद गाड़ी के टूटे हिस्सों को एफएसएल मधुबन भेजा गया, जहां से पुष्टि हुई कि वे टुकड़े संजीव की गाड़ी के ही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें