फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बनेंगे मुख्य द्वार... विभाग ने जारी किए 4 करोड़, 1622 गेटों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के प्राइमरी और मिडल स्कूलों में नए मुख्य द्वार बनाए जाएंगे। विभाग ने इस कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है। अभी सूबे के 98 स्कूलों में गेट नहीं है। साथ ही 1622 गेटों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार पंजाब में 70 प्रतिशत स्कूलों का बुनियादी ढांचा बदला जा चुका है। अभी राज्य के 98 स्कूलों में गेट नहीं हैं और 1622 की मरम्मत अभी बाकी है। इसे ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा ईशा कालिया ने 3.93 करोड़ रुपये जारी करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार इस समय राज्य भर के 81 प्राइमरी स्कूलों और 17 मिडल स्कूलों के गेट नहीं हैं, इन्हें बनाने के लिए कुल 68.60 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इस तरह राज्य के 1177 प्राइमरी और 445 मिडल स्कूलों के गेटों की मरम्मत करने की जरूरत है। इसके लिए 324.40 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में राज्य के 13225 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील करते हुए इनका पूरी तरह से कायाकल्प कर दी गई है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का बढ़िया माहौल बनाया है, इसका खुलासा पिछले 3 वर्षों से सरकारी स्कूलों में लगातार विद्यार्थियों की गिनती में वृद्धि से स्पष्ट तौर से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें