फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पताल में लैब की मशीन हुई खराब, नहीं हो सके 500 टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में वीरवार को लैब की मशीन खराब होने से वीरवार को करीब 500 टेस्ट नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल की लैब में डिस्टलाइज वाटर की सप्लाई चेन टूटने से यह समस्या आई। इस कारण सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को जब जांच रिपोर्ट नहीं मिली तो समस्या और बढ़ गई। कई मरीज सुबह दस बजे डॉक्टरों की जांच के बाद एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट), आरएफटी (रीनल फंक्शन टेस्ट), थॉयराइड, एफबीएस (फास्टिंग ब्लड शुगर) की सैंपलिंग के लिए इंतजार करते नजर आए। पिछले दो दिनों से यह समस्या अस्पताल की लैब में आ रही है। रोज अस्पताल की लैब में 1000 से ज्यादा मरीजों के सैंपल जांच के लिए जाते हैं। इस कारण करीब दो हजार सैंपल अब भी जांच के लिए पेंडिंग पड़े हैं। चार से पांच मशीनें बंद होने से वीरवार को 500 से ज्यादा सैंपल की जांच नहीं हो पाई। ब्लड सैंपल बढ़ने के बाद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी मशीनों को सुचारू रूप से चलाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में तीन हजार से ज्यादा की ओपीडी
पंचकूला के सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में ओपीडी में जांच के लिए आने वाले मरीजों के 11 बजे के बाद जांच के लिए सैंपल नहीं लिए जाते। इस कारण मरीजों को सैंपल देने के लिए अगले दिन अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। दो से तीन दिन तक अस्पताल में चक्कर लगाने के बाद लोगों को इलाज मिल पाता है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पताल में रोज 3000 से ज्यादा की ओपीडी है। लैब मशीन न चलने से मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।

दो बजने वाले हैं, रिपोर्ट नहीं मिली
सुबह 10 बजे ही थायराइड की जांच के लिए सैंपल दे दिया था। दोपहर के दो बजने वाले हैं। अबतक रिपोर्ट नहीं मिली। लैब में पता किया तो बताया गया कि लैब की मशीन खराब है। रिपोर्ट आने में समय लगेगा। बिना रिपोर्ट के डॉक्टर दवा भी नहीं लिखेंगे। -आशीष मिश्रा, सेक्टर-13 मनीमाजरा चंडीगढ़
विज्ञापन


पहले बता देते समय न खराब होता
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की लैब में लिवर फंक्शन टेस्ट, फास्टिंग ब्लड शुगर, रीनल फंक्शन टेस्ट की रिपोर्ट के लिए सुबह नौ बजे से धक्के खा रही हूं। पूछने पर बताते हैं अभी रिपोर्ट नहीं आई है, आएगी तो मिल जाएगी। बाद में पता चला कि मशीन ही खराब है। पहले ही बता देते मेरा समय न खराब होता। -सपना, निवासी पिंजौर

कर्मचारी बोले- मशीन खराब है
थायराइड, एलएफटी, आरएफटी के लिए सुबह 10 बजे से बैठा हूं। दो बजने वाले हैं। अबतक जांच के लिए ब्लड सैंपल नहीं लिया गया। लैब के स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि दोपहर दो बजे के बाद सैंपलिंग होगी। अभी मशीन खराब है। -उमेश, सेक्टर-20 पंचकूला


सुबह से अस्पताल में भटक रही हूं
फास्टिंग शुगर का सैंपल जांच के लिए दिया था। दोपहर के तीन बजने वाले हैं। अबतक रिपोर्ट नहीं मिली। लैब में सैंपलिंग तो हो गई है। रिपोर्ट कब देंगे, इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है। सुबह से अस्पताल में इधर से उधर भटक रही हूं।
सोनम, निवासी मनीमाजरा पंचकूला

कोट
डिस्टलाइज वाटर उपलब्ध न होने के कारण लैब में सैंपलों की जांच नहीं हो रही है। इसको आज शुरू करवा दिया जाएगा। -आरएस चौहान पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें