फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मजबूत हुआ कंडी नहरी नेटवर्क, 433 गांवों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के कंडी क्षेत्र में पिछले चार दशकों से चले आ रहे सूखे को समाप्त करते हुए टेलों पर पड़ते खेतों तक नहरी पानी की आपूर्ति सफलतापूर्वक बहाल कर दी गई है। इससे अर्ध पहाड़ी और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को राहत मिली है। 238.90 करोड़ रुपये की लागत से कंडी नहरी नेटवर्क के नवीनीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद अब इस क्षेत्र के 433 गांवों की 1.25 लाख एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

इस पर चर्चा करते हुए जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि कृषि सिंचाई को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सिंचाई बुनियादी ढांचे के विकास पर वर्ष 2022 से 2025 के दौरान 4557 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं जो कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2019 से 2022 के दौरान खर्च की गई लगभग 2046 करोड़ रुपये की राशि से करीब 2.5 गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में किसानों को लगभग 40 वर्षों के बाद नहरी पानी प्राप्त हुआ है जबकि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान इसकी उम्मीद तक छोड़ चुके थे। कंडी क्षेत्र में नहरी पानी की कमी को दूर किया गया है। मुकेरियां हाइडल चैनल से निकलने वाली 463 क्यूसेक क्षमता की कंडी नहर (तलवाड़ा से बलाचौर), जिसकी कुल लंबाई 129.035 किलोमीटर है, का स्टेज-1 निर्माण वर्ष 1998 में पूरा हुआ था।
विज्ञापन

इसी प्रकार कंडी नहर स्टेज-2 के अंतर्गत (होशियारपुर से बलाचौर तक) मुख्य नहर का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में पूरा किया गया था लेकिन इन नहरों की हालत खराब होने के कारण इनमें अक्सर लीकेज/सीपेज की समस्या बनी रहती थी और नहरी पानी टेलों तक नहीं पहुंच पाता था।
जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि चार दशकों के बाद कंडी क्षेत्र की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाकर सीएम के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब की सिंचाई प्रणाली की एक लंबे समय से लंबित समस्या का स्थायी समाधान किया है। इससे सरकार की किसानों के कल्याण, जल सुरक्षा और टिकाऊ कृषि के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें