फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन रद्द, श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
30 मई तक ट्रेन सेवा बंद, बस सेवा भी अनिश्चितकाल के लिए रुकी, श्रद्धालुओं की यात्रा पर असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने कालका-कटरा एक्सप्रेस (14503) ट्रेन को 30 मई तक रद्द रखने का फैसला किया है। इससे पहले यह ट्रेन धुंध और कोहरे के चलते फरवरी में स्थगित हुई थी। यह ट्रेन पहले सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शुक्रवार को सांय 07:35 बजे चलती थी।
इसके अलावा, बस सेवा भी 16 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए बंद है। हिमाचल, कालका, पिंजौर और आसपास के क्षेत्रों से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालु पहले बस और ट्रेन का सहारा लेते थे। अब बस और रेल सेवा बंद होने से उन्हें निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है, जबकि कई जरूरतमंद श्रद्धालु दर्शन तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू डिवीजन में हाल ही में आए फ्लड के कारण पुल सहित रेलवे संपत्तियों को नुकसान हुआ था। इसका रेस्टोरेशन कार्य जारी है। इसी वजह से कालका-कटरा सहित कई ट्रेनों को मई और कुछ को जून तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल, ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें