संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। निहंग सिंह संगठनों के प्रमुखों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, जिन्हें पूरी कौम स्वीकार नहीं करती, द्वारा घल्लूघारा के दौरान अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश देना उचित नहीं है। निहंग सिंह संगठन इसका कड़ा विरोध करेंगे। शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, दलपंथ बाबा बिधि चंद साहिब सुरसिंह प्रमुख बाबा अवतार सिंह, मिसल शहीद बाबा दीप सिंह तरना दल बाबा बकाला प्रमुख बाबा जोगा सिंह, बाबा नागर सिंह हरियां वेलन, बाबा मेजर सिंह सोढ़ी प्रमुख दशमेश तरना दल ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी पंथ, दमदमी टकसाल, संत महापुरुष, पंथक संगठन हटाए गए की बहाली के लिए पूरी तरह एकजुट हैं। जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज्ज पंथक हुक्म के अनुसार जत्थेदार नहीं बने हैं। उन्हें पंथक मामलों में सीधे हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।