चंडीमंदिर। सूरजपुर गांव के रजीपुर क्षेत्र में डंगे और सफाई व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। यह मामला समाधान प्रकोष्ठ शिविर के दौरान एसडीएम कालका के समक्ष उठाया गया, जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए। एसडीएम कालका ने बताया कि समाधान प्रकोष्ठ के तहत उपमंडल कालका में आमजन की शिकायतों का शीघ्र निपटान किया जा रहा है। शिविर में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक बुजुर्ग महिला की शिकायत को सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत दर्ज किया गया, जबकि मारपीट के मामले में थाना प्रभारी कालका को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।