फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए पंचकूला जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार सर्दी से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी सतपाल शर्मा ने आम नागरिकों से ठंड से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग मौसम की जानकारी टीवी, रेडियो व समाचार पत्रों से लेते रहें। गर्म कपड़े पहनें, घरों में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। डीसी ने रूम हीटर के सुरक्षित उपयोग, बंद कमरों में कोयला न जलाने और पर्याप्त वेंटिलेशन रखने की चेतावनी दी। साथ ही पशुओं को ठंड से बचाने, उनके आवास ढकने और अतिरिक्त आहार देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें