फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जीएसटी के नए रेट लागू होने से बाजार में बूम... पहले दिन पंचकूला में बिके 350 से ज्यादा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद सोमवार को एकाएक वाहनों की बिक्री बढ़ गई। पहले जहां 10 से 15 वाहनों की बिक्री होती थी, जीएसटी की दरों में छूट के बाद सोमवार को 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन और 150 के करीब दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पहले दिन लोगों को ढाई करोड़ से ज्यादा की जीएसटी का लाभ हुआ है।
विज्ञापन

जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद 350 सीसी और उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल, स्कूटर पर जीएसटी की दर 18 फीसदी कम कर दी गई है। अभी तक इन पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लिया जाता था। जबकि 1200 सीसी और उससे कम क्षमता वाली पेट्रोल इंजन वाली कारों पर भी जीएसटी को 28 की जगह 18 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 1500 सीसी से कम क्षमता वाली डीजल इंजन वाली कारों पर भी जीएसटी कम हो गया है। जीएसटी छूट का लाभ लेने के लिए 22 सितंबर के लिए एक माह पहले ही एजेंसी वाले से लोगों ने वाहनों की बुकिंग करा रखी थी।


इन कंपनियों ने कम की कीमत जीएसटी में कटौती के बाद मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, टोयोटा और किआ-एमजी समेत और भी कार कंपनियों के साथ ही हीरो, होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड और यामाहा समेत बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों बाइक और स्कूटर की कीमत कम कर दिया है।
विज्ञापन


कोट...
मध्यवर्ग के लोगों को 22 सितंबर का इंतजार था। सोमवार को नई जीएसटी की दरें लागू होने के बाद एजेंसियों में काफी भीड़ थी। हर एजेंसी से करीब 30 से 60 के बीच वाहनों की बिक्री हुई है। इस छूट से पहले दिन ढाई करोड़ से ज्यादा की जीएसटी का लाभ लोगों को हुआ है। -रमेश अग्रवाल, प्रधान इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें