फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जीरकपुर में जलभराव और सीवर के ओवरफ्लो की बढ़ती समस्या पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। जीरकपुर में जलभराव और सीवर के ओवरफ्लो की बढ़ती समस्या का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है।
हाईकोर्ट ने कहा कि बेतरतीब तरीके से किए गए विकास के कारण यह पूरा एरिया एक स्लम जैसा बनता जा रहा है, हालात बेहद खराब हैं। इस मामले में पंजाब सरकार व जीरकपुर नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि बरसात में निवासियों को आने वाली दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
जीरकपुर के पीर मुच्छल्ला और आस-पास की दो दर्जन सोसाइटियों में जलभराव से परेशान लोगों के बारे में एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। प्रकाशित समाचार में बताया गया था कि 2023 की बारिश में यहां की दर्जनों सोसाइटी में कई फीट पानी जमा हो गया था, जो कई हफ्तों तक जमा रहा। इससे यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों को काफी परेशानी आई थी।
विज्ञापन

पहले भी पंचकूला और आस-पास के कई इलाकों में ऐसी समस्या आती थी, लेकिन पंचकूला प्रशासन ने अपने इलाकों के पानी की निकासी का रास्ता साफ कर दिया, लेकिन जो पंजाब का इलाका है, उसके बारे में पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया। न तो नालों की सफाई की और न ही पंचकूला की तरफ से आने वाले पानी के लिए कोई इंतजाम किया।
विज्ञापन

इस कारण अब पंचकूला का पानी भी बारिश में आ जाता है। अब मानसून शुरू होने वाला है। कई सीवर लाइन को साफ तक नहीं किया गया है, जिसके कारण वो ओवरफ्लो हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें