पंचकूला। जिले में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। पंचकूला में बुधवार को 4 नए केस सामने आए हैं। अब तक पंचकूला में कुल 896 डेंगू के केस आ चुके हैं। पंचकूला जिला अस्पताल की ओर से 8256 सैंपल जांचे जा चुके हैं। सेक्टर-6 जिला अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोगों को अगर जुकाम, बुखार है तो वह अपना डेंगू का टेस्ट जरूर करवाएं।